हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी ना किसी देवी या देवता को समर्पित होता है ठीक उसी तरह शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित है। अगर मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी तो आपको कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी। लेकिन कुछ कृत्यों के वजह से मां लक्ष्मी नाराज भी हो सकती है। बहुत से ऐसे काम है जो आपको शुक्रवार के दिन करने से बचने चाहिए। वरना आर्थिक नुकसान का सामना आपको करना पड़ सकता है।

1. यदि आपने किसी व्यक्ति से कर्ज लिया है या फिर कर्ज का ब्याज देने जा रहे हैं तो इन पैसों को भी पर्स में नहीं रखना चाहिए। इस से आपका कर्ज उतरेगा नहीं बल्कि और अधिक बढ़ जाएगा।

2. जब हमारे पास कोई चीज खत्म हो जाती है तो हम उसे पडोसी से मांग लेते हैं लेकिन शुक्रवार के दिन ऐसा भूलकर भी न करें। मुफ्त में कोई चीज ना लें और अगर किसी चीज को लेने की जरूरत है तो इसके बदले में राशि जरूर दें।

3. शुक्रवार के दिन अगर आप किसी को धन उधार देते हैं तो वो आपको वापस नहीं मिलता। इसलिए आपको शुक्रवार को किसी को भी धन उधार देने से बचना चाहिए।

4. ज्योतिष में चीनी का संबंध शुक्र और चंद्र दोनों ग्रहों से माना जाता है। शुक्रवार के दिन आपको किसी को भी चीनी नहीं देनी चाहिए।

5. इस दिन आपको किसी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए क्योकिं महिलाओं को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इनका अपमान करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है।

6. घर को हमेशा साफ़ सुथरा रखना चाहिए। तभी आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होगा वरना हमेशा लक्ष्मी नाराज रहेगी।

7. किन्नरों का अपमान न करें। न ही किसी से अपशब्‍द बोलें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी रुष्ट होती हैं और घर में आर्थिक समस्‍याएं शुरू हो जाती हैं।

Related News