आज के समय में स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए सबसे पहले हमें डाइट का ध्यान देना जरुरी है, सबसे पहले हमें बहार का जंक फ़ूड कम खाना चाहिए। हमें तेल-मसाले तथा वसायुक्त भोजन से दूर रहना होगा। क्योंकि इससे कब्ज तथा अन्य पाचन समस्याएं उत्पन्न होती हैं। फाइबरयुक्त भोजन यानि सब्जियां, अनाज, दाल और फल जैसे रेशेदार भोजन करना आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपका पेट साफ नहीं होता है तो इसका सबसे ज्यादा असर आपके स्किन पर पड़ेगा और आपको त्वचा सम्बंधित परेशानियां होगी।

1.इसलिए जरुरी है सही डाइट की, आहार में स्वस्थ अनाज और सब्जियों के साथ पानी की उचित मात्रा लेना कभी नहीं भूलना चाहिए। अन्यथा पर्याप्त पानी के अभाव में आंतों को नुकसान पहुंच सकता है। प्रत्येक इंसान को दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

2,आंतों तथा पाचनतंत्र को स्वस्थ बनाने के लिए सोने और जागने का समय निश्चित करें। तनाव से भी पाचन तंत्र प्रभावित होता है। पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 6 से 7 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए।

Related News