हिन्दू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता या देवी को समर्पित है, उस दिन उस देवता या देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। ठीक उसी तरह बुधवार का दिन सर्वप्रथम पूज्य देवता गणेश जी को समर्पित है। गणेश जी की कृपा पाने के लिए आपको कई काम करने चाहिए। लेकिन कई ऐसे भी काम हैं जो आपको करने से बचने चाहिए वरना इनका आप पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।

1. उत्तर, पश्‍चिम और ईशान में यात्रा न करें। खासकर ईशान दिशा में दिशाशूल रहता है तो ऐसे में जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर ही खर से निकलें।
2. बुधवार को हरी सब्जी का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. बुधवार को किसी भी तरह का धन से जुड़े लेन-देन नहीं करना चाहिए।
4. बुधवार को लड़की की माता को सिर नहीं धोना चाहिए, ऐसा करने से लड़की का स्वास्थ्य बिगड़ता है या उसके समक्ष कोई कष्ट आता है।
5. बुधवार और शुक्रवार के दिन आने वाले पुष्य नक्षत्र में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं।


6. बुधवार के दिन दूध की खीर या अन्य कोई व्यंजन जिसमें दूध जलने की संभावना हो नहीं बनाना चाहिए।
7. बुधवार के दिन पान न खाएं। इस से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
8. बुधवार के दिन नए जूते-कपड़े, टूथ ब्रश और कंघा नहीं खरीदना चाहिए और न ही नए कपड़े पहनना चाहिए।

बुधवार का दिन विशेष रूप से गणेशजी का होता है इसीलिए आपको इस दिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना विशेष लाभ देगा। इसके अलावा आप गणेश मंदिर जाकर उन्हें दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग जरूर लगाएं।

Related News