एक महिला के लिए मां बनना एक सुखद अहसास होता है। एक बार जब वह गर्भधारण कर लेती है तो एक महिला को डिलीवरी तक अपना खास ख्याल रखना पड़ता है। बता दे की, उठने-बैठने से लेकर खाने-पीने तक हर बात का ध्यान रखना चाहिए ताकि बच्चे को किसी भी तरह का नुकसान न हो। अब आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्भावस्था के दौरान नहीं खानी चाहिए।

प्रेग्नेंसी में 5 चीजें नहीं खानी चाहिए-

पपीता- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, गर्भावस्था के दौरान पपीता नहीं खाने की सलाह दी जाती है। कच्चा पपीता बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। दरअसल, कच्चे पपीते में पपैन नाम का तत्व होता है, जो गर्भ में पल रहे भ्रूण में जन्मजात दोष और कई तरह की अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है। साथ ही इससे गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है।

मछली- मछली सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इसे खाने से विटामिन डी, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, ईपीए और डीएचए जैसे जरूरी तत्व मिलते हैं। अशुद्ध पानी में रहने और अन्य जीवों को खाने से कभी-कभी पारा मछली के शरीर में चला जाता है। यह पारा मछली की मांसपेशियों में बस जाता है और मछली के पकने पर भी नहीं जाता है। इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

कच्चा अंडा- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, गर्भावस्था के दौरान कच्चे अंडे का सेवन बिल्कुल भी न करें। दरअसल, इससे साल्मोनेला इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे जी मिचलाना, पेट दर्द, डायरिया और उल्टी जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।

ज्यादा कैलोरी वाली चीजें- ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खाने से न सिर्फ महिला का वजन बढ़ता है बल्कि गर्भावस्था में कई तरह की जटिलताएं भी पैदा होती हैं और गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है।

Related News