एक महिला के लिए मां बनना एक सुखद अहसास होता है। एक बार जब वह गर्भधारण कर लेती है तो एक महिला को डिलीवरी तक अपना खास ख्याल रखना पड़ता है। बता दे की, उठने-बैठने से लेकर खाने-पीने तक हर बात का ध्यान रखना चाहिए ताकि बच्चे को किसी भी तरह का नुकसान न हो। अब आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्भावस्था के दौरान नहीं खानी चाहिए।

प्रेग्नेंसी में 5 चीजें नहीं खानी चाहिए-

पपीता- बता दे की, गर्भावस्था के दौरान पपीता नहीं खाने की सलाह दी जाती है। कच्चा पपीता बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। कच्चे पपीते में पपैन नाम का तत्व होता है, जो गर्भ में पल रहे भ्रूण में जन्मजात दोष और कई तरह की अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है। गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है।

मछली- मछली सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। दरअसल इसे खाने से विटामिन डी, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, ईपीए और डीएचए जैसे जरूरी तत्व मिलते हैं। हालांकि, अशुद्ध पानी में रहने और अन्य जीवों को खाने से कभी-कभी पारा मछली के शरीर में चला जाता है। यह पारा मछली की मांसपेशियों में बस जाता है और मछली के पकने पर भी नहीं जाता है। इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

तुलसी का पत्ता- बता दे की, महिलाएं अक्सर सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर तुलसी की चाय बनाकर पीती हैं, हालांकि गर्भावस्था में ऐसा न करें. तुलसी के पत्तों में एस्ट्रोजेल नाम का तत्व होता है जो गर्भपात के खतरे को बढ़ा देता है।

Related News