रविवार को सूर्य का दिन माना जाता है। सूर्य देव यश और वैभव के देवता हैं। संपूर्ण ब्राहमंड में सूर्य ही एकमात्र ऊर्जा का स्त्रोत है। सूर्य की पूजा से घर परिवार और समाज मे मान प्रतिष्ठा बनी रहती है।सूर्य देव की कृपा से कुंडली के सारे दोषो को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आपको किन किन कामों को करने से बचना चाहिए।

1. रविवार के दिन सूर्य अस्त से पहले नमक का प्रयोग नही करें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

2. इस दिन मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। जो मांस और मदिरा का सेवन करता है वह सूर्य देव की कूदृष्टि मे आ जाता है।

3. रविवार के दिन सरसो के तेल की मालिश न करे। रविवार के दिन तांबे के बर्तन को न बेचे और न खरीदे।

4. रविवार के दिन दूध जलाना नहीं चाहिए और न ही बाल कटवाना चाहिए। ऐसा करने से घर मे दुःख दरिद्रता का आगमन होता है।

5. नीला या काला रंग पहनने से बचे। और हो सके तो जूते का प्रयोग भी न करे। 6. इस दिन स्नान करना हो तो सूर्य के निकलने के बाद ही स्नान करे।

Related News