शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव अच्छे कर्मों का अच्छा फल देते हैं और बुरे कर्मों का दंड देते हैं। हिंदू धर्म में, यह माना जाता है कि जिस पर शनि की कृपा होती है, उसे राजसुख या विलासिता का जीवन मिलता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि की अशुभ दृष्टि होती है, उसके जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए शनिवार के दिन लोग नियमानुसार शनि की पूजा करते हैं, जिससे उस व्यक्ति की कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति शुभ हो जाती है। माना जाता है कि इस दिन सरसों के तेल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनिवार के दिन शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि शनिवार के दिन कुछ काम नहीं करना चाहिए। शनिवार के दिन इन कार्यों को करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषी पंडित गोविंद पांडे से जानिए शनिवार के दिन कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए।

मांस और शराब का सेवन -

शनिवार के दिन मांस और शराब जैसी चीजों से दूर रहें। इस दिन इन खाद्य पदार्थों का सेवन करना हानिकारक माना जाता है। शनिवार के दिन इन चीजों का सेवन करना अशुभ माना जाता है। इन चीजों के सेवन से आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।

यात्रा न करें -

शनिवार के दिन पूर्व, उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर यात्रा करना भी अशुभ माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर जाना बहुत जरूरी है तो यात्रा करने से पहले अदरक का सेवन करें या यात्रा करने से पहले पांच कदम पीछे चलें, नहीं तो आप शनि की बुरी नजर के शिकार हो सकते हैं।

इन चीजों को न खरीदें-

शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला, नमक, लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए, इससे जीवन में बाधाएं आएंगी और अचानक कष्ट हो सकता है।

बाल और नाखून न काटें-

शनिवार के दिन बाल काटना, नाखून काटना, बाल धोना भी वर्जित माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन ये सभी काम करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

Related News