माता लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है। गर मां लक्ष्मी जी की कृपा रहती है तो व्यक्ति को धन से जुडी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। शास्त्रों में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से हम मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

वास्तुशास्त्र में कई महत्वपूर्ण उपाय बताए गए हैं। अगर आप इन उपायों को अपनाते हैं तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा, इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप इन उपायों को अपनाएंगे तो इस से घर में माता लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

रोज सुबह मुख्य द्वार पर करें ये कार्य

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का प्रमुख स्थान होता है। इसलिए रोजाना यहाँ झाड़ू लगानी चाहिए और इसे पानी से धोना चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। इस से घर में मां लक्ष्मी का भी आगमन होगा।

2. हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में स्वास्तिक का चिन्ह बहुत ही शुभ माना गया है। इसलिए आपको स्वास्तिक भी बनाना चाहिए। घर की सफाई करने के बाद घर के स्वामी को या फिर घर के सबसे बड़े बेटे को पूजा-पाठ करना चाहिए,फिर घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ सिन्दूर या रोली से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इस से आर्थिक रूप से उन्नति रहेगी।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा-पाठ करने के पश्चात एक साफ़ पात्र में जल लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर मुख्य द्वार पर छिड़काव कीजिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में संपन्नता आती है।

Related News