शनिदेव को शनिवार का दिन समर्पित है। शनिदेव हमें अपने कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनिदेव बहुत दयावान भी हैं। कोई भी व्यक्ति अगर सच्चे मन से शनिदेव को याद कर उनके समक्ष अपनी कामना रखे तो शनिदेव उसकी मनोकामना पूरी करते हैं। आज हम आपको बतांएगे कि अगर आप शनिवार को ये उपाय आजमाते हैं तो आपको कई फायदे हो सकते हैं।

पहला उपाय: एक मटका लें, उसे ढाई किलो उड़द की दाल से भरें। इसमें सिक्के भी रख दें। सिक्के ऐसे रखें कि ये ऊपर से दिखाई ना दें। ढाई मीटर काले रंग का कपड़ा लेकर मटके के ऊपरी हिस्से को ढक दें। शनिदेव को याद करें और ओम शं शनिश्चराय नम: का 108 बार जाप करें। इस से आपको धन की प्राप्ति होगा। ये मटका किसी जरूरतमंद को दान कर दें।

दूसरा उपाय: पीपल के पेड़ का एक पत्ता लें। पत्ता तोड़े नहीं बल्कि जो नीचे गिर जाए उस पत्ते का इस्तेमाल करें। शाम पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर ओम शं शनिश्चराय नम: का जाप करते हुए उस पत्ते पर लाल रंग के पेन या कुमकुम से अपनी कामना लिखें, कि हमारे घर में धन-धान्य की वृद्धि हो। शनिवार की रात 12 बजे से पहले इस पत्ते को किसी नदी में बहा दें।

तीसरा उपाय: सात तरह का अनाज लें। ये वजन में सवा किलो, पांच किलो या सात किलो होने चाहिए। शनिवार की शाम इस अनाज के सामने बैठकर ओम प्रां प्रीं प्रों स: श्नैश्चराय नम: का एक माला जाप करें। एक हफ्ते तक रोज रात को अनाज के सामने बैठकर इस मंत्र को जपें। फिर अगला शनिवार आने पर यह अनाज पक्षियों के लिए डाल दें। साथ ही शनिदेव से प्रार्थना करें कि आपके घर में धन आगमन का योग बने।

Related News