हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन के महीने का प्रारंभ हो चुका है जिसे वर्ष का अंतिम महीना कहा जाता है,इसके बाद चैत्र आता है जिससे हिन्दू नव वर्ष यानि विक्रमी संवत की शुरुआत होती है। फाल्गुन के महीने में बसंत ऋतु का आगमन होता है,यह माह ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत का प्रतीक भी है।

फाल्गुन के महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्यौहार आते हैं, जिन्हें बड़ी ही धूमधाम के साथ देश-विदेश में मनाया जाता है। इस महीने में भगवान कृष्ण और महादेव की पूजा-अर्चना भी विशेष फलदायी साबित होता है।


सामान्य जल से स्नान
फाल्गुन का महीना मौसम के बदलने का प्रतीक भी माना जाता है, इस महीने गर्म पानी से स्नान नहीं करना चाहिए। फाल्गुन के पूरे माह आपको सामान्य जल से स्नान करना चाहिए, अन्यथा स्वास्थ्य हनि हो सकती है।


कर्ज लेने से परहेज
फाल्गुन के महीने में आपको कर्ज लेने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति वर्षभर सही रहेगी,और आगामी समय में आपको परेशानियां भी नहीं होगी।

नशे से रहे दूर
फाल्गुन के माह में मादक पदार्थों, मदिरा,मांस-मछली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं माना जाता।

श्रीकृष्ण की आराधना
जैस कि आपको पता है फाल्गुन का यह महीना भगवान कृष्ण को समर्पित है, इस पूरे श्रीकृष्ण की आराधना करने, उन्हें सुगंधित पुष्प अर्पित करने से आपको उनकी कृपा प्राप्त होती है।

Related News