हम सभी वास्तु के हिसाब से ही अपने घर का निर्माण करवाते हैं लेकिन उसके बावजूद हम कई ऐसी चीजें घर में रख देते हैं जिनका वास्तु के हिसाब से हमारे जीवन पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए आज हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपको भूल से भी अपने घर में नहीं रखनी चाहिए। ये घर में नकारात्मकता लाती है।

ओवल और राउंड शेप के शीशे

ओवल और राउंड शेप के शीशे घर में लगाने से हमेशा आपको बचना चाहिए। इसके अलावा बच्चों के कमरे में उनके स्टडी टेबल के पास कभी शीशा ना लगाएं। शीशे को कभी भी एक-दूसरे के विपरीत में न रखें क्योंकि ऐसा करने से ये अधीरता की वजह भी बनता है।

युद्ध की तस्वीरें

घर में किसी भी युद्ध जैसे कि रामायण महाभारत आदि की तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। आपको हरे भरे पेड़ पौधे, पहाड़ आदि की तस्वीरें लगानी चाहिए इस से घर में अच्छा माहौल रहेगा।

कैक्टस और बोनसाई पौधे

घर के अंदर कैक्टस और बोनसाई का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इस से परिवार के सदस्यों के बीच अनबन और लड़ाई-झगड़े होते हैं।

ताजमहल की तस्वीरें

घर में ताजमहल का शो पीस या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए क्योकिं ये एक कब्र या मकबरा है। जो कि मृत्यु और निष्क्रियता का प्रतीक है।

बॉक्स वाले बेड

घर में बॉक्स वाले बेड भी नहीं रखने चाहिए। इस तरह के बॉक्स बेड का असर आपके रिश्ते पर पड़ता है।

Related News