दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, अगर हम रोजाना दही का सेवन करते हैं अपने भोजन में तो हमारे बालों का झड़ना भी कम होता है, साथ में ही कैल्शियम मिलता रहेगा दही हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी असरदार रहा है, लेकिन आज हम आपको दही के सेवन का सही समय बताएँगे।

दही हिंदू धर्म के अनुसार बहुत ही शुभ माना जाता है अगर कोई इंसान कहीं किसी नए कार्य के लिए घर से बाहर जाता है तो चीनी में नहीं मिलाकर लोग उसे खिलाकर शुभ मानते हैं, ऐसा माना जाता है कि इंसान किसी भी काम के लिए बाहर जा रहा है तो वह काम अवश्य पूर्ण होता है।

अगर आप दही को रात के समय खाते हैं तो आयुर्वेद के अनुसार दही को कभी भी रात के समय नहीं खाना चाहिए दरअसल इसका कारण है कि दही की तासीर ठंडी होती है ऐसा माना जाता है कि अगर रात को दही खाया जाए तो यह नुकसान पहुंचाता है इसीलिए कभी भी दही को रात में नहीं खाना चाहिए रात को दही खाने से बॉडी में “म्यूकस” बन जाता है।

दही का सही समय दोपहर के 3 बजे से पहले ग्रहण कर लेना चाहिए, इसके बाद आपको दही फायदा नहीं करता है नुकसान पहुंचाता है।

Related News