इंटरनेट डेस्क। हिंदू पौराणिक कैलेंडर के अनुसार वर्ष का पांचवा महीना श्रावण मास हिंदू धर्म के सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। सावन का यह महीना हर साल जुलाई-अगस्त के बीच आता है और इस वर्ष यह महीना 27 जुलाई से 25 अगस्त तक चलेगा।

यह महीना भगवान शिव को समर्पित है, इसलिए इस महीने के दौरान भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त इस महीने के दौरान विभिन्न कार्य करते है।

इस महीने में सावन के सोमवार के व्रत के दौरान कथा सुनी जाती है जो कि जीवन से अनंत काल तक शिव की यात्रा का वर्णन है। इस महीने में भगवान शिव और भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए आपको इन चीजों से दूर रहना चाहिए -

आपको सावन के महीने में शराब और मांसाहार से दूर रहना चाहिए। अगर आप सावन के महीने में यह काम करते है तो आपको शिवजी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

आपको इस महीने के दौरान दाढ़ी बनाने से बचना चाहिए।

अगर आप इस महीने में उपवास रख रहे है तो आपको इसे हर हाल में पूरा करना चाहिए और बीच में तोड़ने से बचना चाहिए।

सावन के महीने में डेयरी उत्पादों, बैंगन और हरी पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन करने से भी मना किया जाता है।

Related News