इंटरनेट डेस्क. आंध्र प्रदेश में घूमने की कई जगह मौजूद है लेकिन अगर आपको इतिहास जानना पसंद है तो आप आंध्र प्रदेश का इतिहास जानने के लिए और यहां के इतिहास को करीब से महसूस करने के लिए यहां पर स्थित कुर्नूल शहर घूमने जा सकते हैं। इस शहर को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाए गए हैं यहां पर आपको घूमने की कई जगह मिलेगी जहां पर आपको आंध्र प्रदेश की ऐतिहासिक चीजों के बारे में पता चलेगा। यह शहर बहुत ही प्राचीन शहर है। इस शहर का अस्तित्व 2000 वर्षों से अधिक से है। इस शहर में आज भी आप उन चित्रों को देख सकते हैं जो पुरापाषाण काल के हैं। आइए इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको कुर्नूल यात्रा के दौरान अवश्य देखना चाहिए। आइए जानते है इन जगहों के बारे में विस्तार से -

* रोलापडु वाइल्डलाइफ सैन्चुरी जरूर जाए देखने :

यदि आप भी आंध्र प्रदेश में स्थित कुर्नूल शहर की यात्रा का प्लान बना रहे है तो आपको यह पर स्थित रोलापडु वाइल्डलाइफ सैन्चुरी जरूर घूमना चाहिए। 614 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले, रोलापाडु वाइल्डलाइफ सैन्चुरी की स्थापना वर्ष 1988 में हुई थी। यहां की खास बात ये है की यहां पर लेसर फ्लोरिकन और ग्रेट इंडियन जैसी कुछ दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों का घर है। यह जगह घूमने के लिए काफी फेमस है।

* जरूर जाए ओरावकल्लु रॉक गार्डन देखने :

अगर आप भी अपने परिवार के साथ कुर्नूल शहर घूमने का प्लान कर रहे है तो आपको यहां पर स्थित ओरावकल्लु रॉक गार्डन देखने जरूर जाना चाहिए। यह गार्डन मुख्य शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह है घूमने के लिए एक अच्छी जगह के रूप में जाना जाता है इस शहर के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में से एक है आप यहां पर अपने बच्चे और परिवार के साथ अच्छा वक्त बिता सकते है।

* यहां पर स्थित यागंती के मंदिर में जरूर करें दर्शन :

कुर्नूल शहर की यात्रा के दौरान आपको यहां पर स्थित यागंती के मंदिर में दर्शन जरूर करनी चाहिए। यह मंदिर कुर्नूल में यागंती श्री यागंती स्वामी के अद्भुत मंदिर के लिए जाना जाता है। यह मंदिर एक प्रसिद्ध शिव भगवान का मंदिर है जो बहुत ही प्राचीन है इस मंदिर की मुख्य मूर्ति अर्धनारीश्वर है। इस मूर्ति के माध्यम से यहां पर लोगों को शिव और पार्वती जी को अर्धनारीश्वर के रूप में एक साथ देखने का सौभाग्य प्राप्त होता है। यह मंदिर यहां पर खूबसूरत मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में पूरे साल भर लोग आते जाते रहते हैं। अगर आप भी इस मंदिर की असली खूबसूरती देखना चाहते हैं तो आप यहां पर दर्शन के लिए महाशिवरात्रि के दौरान जाए।

Related News