हर घर में भगवान की मूर्तियां और तस्वीर होना बहुत ही स्वभाविक है। लेकिन सभी मूर्तियां क्या शुभ प्रभाव देने वाली होती है ! वास्तुशास्त्र के अनुसार कई मूर्तियां ऐसी भी होती है, जिनके दर्शन करना हमारे के लिए शुभ नहीं होता है। ये अशुभ प्रभावों का कारण भी बन सकती है। आज हम आपको भगवान की इन अशुभ की जानकारी दें रहें है।
क्रोध और रुद्र रूप : कहा जाता है कि किसी भी भगवान की क्रोध और रुद्र रूप को घर में विराजमान नहीं करना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है।

एक ही भगवान की दो मूर्तियां : घर में एक ही भगवान की दो मूर्तियों के दर्शन नहीं करने चाहिए। इससे घर में लड़ाई - झगड़े बढ़ते है।
इस तरफ रखनी चाहिए भगवान कि प्रतिमा : वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि भगवान की मूर्ति घर में इस प्रकार रखनी चाहिए कि उनकी पीठ नजर न आएं। कहा जाता है कि भगवान की पीठ के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर में सुनापन आता है। घर के लोग घर को किसी न किसी कारण वश घर को छोड़ देते है।


टूटी हुई प्रतिमा : घर में भूलकर भी भगवान कि टूटी और झड़ी हुई प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे भगवान नाराज होते है और इससे घर में उनका प्रवेश नहीं रहता है।
प्रसन्न और सौम्य स्वभाव वाली प्रतिमा को लाए घर में : वास्तु के हिसाब से घर में हमेशा प्रसन्न और सौम्य स्वभाव वाले भगवान की ही प्रतिमा को विराजमान करना चाहिए। इससे घर में सुख और समृद्धि का वास रहता है।

Related News