कई बार हम बहुत से उपाय करते हैं लेकिन आर्थिक परेशानियां पीछा नहीं छोड़ रही है तो इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इन्ही के चलते दरिद्रता आती है। आज हम आपको इस कड़ी में बताने जा रहे हैं कि रात को कौनसे काम आपको नहीं करने चाहिए।

- रात के समय कभी भी नाखून नहीं काटने चाहिए। इस से घर में गरीबी आती है।

- रात को बाल खोल कर नहीं सोने चाहिए। रात को बाल खोलकर सोने से नकारात्मक शक्तियां आकर्शित होती हैं। इस से पति की आयु भी कम होते हैं।

- कुछ लोग सूर्य ढलने के बाद या रात को झाड़ू लगाते हैं। लेकिन सूरज ढलने के बाद भूल कर भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। इस से घर में आया हुआ पैसा बाहर चला जाता है।

- रात को परफ्यूम या इत्र नहीं लगाना चाहिए। रात के समय नकारात्मक शक्तियों के हावी होने का डर रहता है।

- रात के समय कभी जूठे बर्तन रसोई में नहीं छोड़ने चाहिए। जो लोग रात को बर्तन गंदे छोड़ते हैं, या रसोई की सफाई नहीं करते हैं वहां कभी भी लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।

Related News