घरो में चूहों का होना एक आम बात है | मगर ये चूहे घर में कभी कभी इतना नुकसान कर देते है जो काफी महंगा पड़ता है। अगर आप भी चूहों के आतंक से बेहद परेशान रहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप चूहों के आतंक से कैसे बच सकते है।


पुदीने की पत्तियां

पुदीना इंसान को जितना पसंद होता है उससे कई गुना ज्यादा चूहे पुदीने से नफरत करते है। पुदीना चूहों के लिए घर में फैले आंतक के बराबर होता है। इसलिए घर से चूहों को भगाने के लिए पुदीने की पत्तियों और फूलो को कूटकर रख देना चाहिए। पुदीने के कारण चूहे घर में कभी भी नहीं आएंगे।


लाल मिर्च

लाल मिर्च चूहों को भगाने का सबसे अच्छा और कारगार उपाय है। इसके लिए आप उन सभी जगहों पर लाल मिर्च पाउडर रखें जहाँ चूहे आते हैं। चूहे घर के अंदर प्रवेश करने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे।



सिर के बाल

चूहों को घर से भगाने का सबसे आसान तरीका है इंसानों के बाल, क्योंकि इससे चूहे भागते हैं। दरअसल इसको निगलने से इनकी मौत हो जाती है इसलिए इसके नजदीक आने से ये काफी डरते है।

Related News