pc: jagran

आपने बैंगन का भर्ता तो कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी धनिया भर्ता खाया है? यह बंगाल में एक लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे Dhone Pata Bata के नाम से जाना जाता है। अगर आप इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो धनिया भर्ता ज़रूर ट्राई करें।

सामग्री:

1-2 गुच्छा ताज़ा धनिया पत्ता
4-5 लहसुन की कलियाँ
3-4 हरी मिर्च
1 चम्मच कलौंजी
1-2 साबुत लाल मिर्च
1-2 चम्मच सरसों का तेल
स्वादानुसार नमक

विधि:
सबसे पहले धनिया पत्ता, लहसुन और हरी मिर्च को साफ करें। इन्हें ब्लेंडर में डालें।
सभी सामग्री को मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें।
एक पैन में तेल गरम करें और उसमें तड़के के लिए कलौंजी और साबुत लाल मिर्च डालें।
तैयार पेस्ट को पैन में डालें और तब तक पकाएँ जब तक यह सूख न जाए और इसकी कच्ची महक न चली जाए।
स्वादिष्ट धनिया भर्ता तैयार है। इसे चावल के साथ गरमागरम परोसें।

Related News