खजूर का ठंड में सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। खजूर के सेवन से शरीर को कई बड़े फायदे होते हैं। खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, ठंड में खजूर सबसे ज्यादा बिकता है और ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। हम आज आपको बताने जा रहे हैं खजूर खाने के ऐसे जबरदस्त फायदे जो आपकी सेहत को बनाए रखेंगे।

* खजूर आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन से भरपूर होते हैं और खाने में खूबसूरत होते हैं।

* खजूर शरीर में गर्मी पैदा करने के साथ-साथ एनर्जी भी देता है।

* खजूर प्रोटीन से भरपूर होते हैं। खाने से अपच में सुधार होता है। साथ ही एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। ऐसा कहा जाता है कि रोज सुबह उठकर खाली पेट खजूर खाने से एसिडिटी से राहत मिलती है।

* हड्डियों को मजबूत बनाने में खजूर बेहद फायदेमंद होता है। खजूर में मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

* खजूर में पोटैशियम और थोड़ी मात्रा में सोडियम होता है और ये दोनों ही शरीर के नर्वस सिस्टम की कार्यप्रणाली में सुधार करते हैं।

*दमा के रोगियों को सर्दी के मौसम में खजूर लाभ देता है। रोजाना सुबह-शाम 2 से 3 खजूर खाने से अस्थमा के रोग में आराम मिलता है।

* खजूर के सेवन से दिल स्वस्थ रहता है। सर्दियों के मौसम में खजूर खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

* खजूर त्वचा को कोमल और मुलायम बनाता है। जिसके सेवन से बुढ़ापा जल्दी नहीं आता। * सर्दी-जुकाम को दूर करने के लिए 2-3 खजूर, काली मिर्च और इलायची को पानी में उबाल लें। इस पानी को सोने से पहले पिएं। इससे खांसी जुकाम से राहत मिलेगी।

* खजूर में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रोजाना 5-6 खजूर का सेवन फायदेमंद होता है।

Related News