पंजाबी फ़ूड सभी को बेहद पसंद होता है। आप भी कुछ पंजाबी जायका लेने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पंजाब के शहर अमृतसर की स्पेशल दाल मखनी बनाने की रेसिपी। इसे बनाना बेहद ही आसान है तो आइए जानते हैं इसे आप कैसे बना सकते है?

आवश्यक सामग्री

उड़द की दाल - 2 कप
टमाटर - 4
प्याज - 3-4
ताजा क्रीम - 2कप
हरी मिर्च - 3
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 2 चम्मच
धनिया - 1 कप
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
आमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
अदरक - 1
तेल - 2 चम्मच
देसी घी - 3 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार

बनाने की विधि

- उड़द की दाल को अच्छे से साफ कर लें।
- इसे एक रात के लिए भिगोकर रख दें। अगले दिन दाल का सारा पानी निकाल लें।
- अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक, बारीक-बारीक टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद कूकर लेकर इसमें देसी घी डालें। देसी घी में प्याज, अदरक और थोड़ा सा पानी डालें।
- 15-20 मिनट के लिए कुकर को ढक्कन लगाकर बंद कर दें।
- तय समय के बाद कुक्कर का ढक्कर हटाकर उसमें ताजा क्रीम डालें।
- अब चमचे की मदद से क्रीम को मिक्स करें और कूकर बंद करके दाल को 10 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दें।
- एक कढ़ाई में तेल डालें और हल्की आंच पर गर्म कर लें।
- इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर इसे आपको भून लेना है।
- जब प्याज का रंग बदलने काज तो उसमें कटे हुए टमाटर डाल दें।
- टमाटर डालकर मिक्सचर को 3-4 मिनट के लिए पकने दें।
- जैसे टमाटर का मसाला तेल छोड़ दे तो उसमें लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, हल्दी , जीरा, गर्म मसाला,नमक और धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें।
- मिक्सचर को 4-5 मिनट के लिए भूनें। अब मिश्रण को दाल में डाल दें।
- 5-7 मिनट के लिए दाल को पकने दें। आपकी दाल मखनी बनकर तैयार है।
- क्रीम के साथ गर्निश करके रोटी के साथ सर्व करें।

Related News