इंटरनेट डेस्क। रंगों का त्योहार होली के आने से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। अब उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि केन्द्र नरेंद्र मोदी सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर इन्हें बड़ा तोहफा दिया है।

योगी सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का डीए 46 से बढक़र अब 50 फीसदी हो जाएगा। योगी सरकार के इस कदम से यूपी के कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा। योगी के सरकार के इस ऐलान के बाद कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जनवरी 2024 से मिलेगा।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 10 लाख राज्यकर्मचारियों और 8 लाख शिक्षकों को लाभ मिलेगा। वहीं इस फैसले से सरकारी खजाने पर भी 350 करोड़ का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा।

PC: fortuneindia

Related News