हमारे हाथ की रेखाएं हमें बहुत कुछ बताती हैं। हाथ की रेखाओं के ज्ञान के आधार पर मनुष्य के व्यक्तित्व और भविष्य की संभावनाओं के बारे में आसानी से बताया जा सकता है। रतीय ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी बाते बताई गई है जिनसे हस्तरेखाओ और उनमें बने विशेष चिह्न आपके बारे में खुलासा करते है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपकी हथेली में क्रॉस का निशान बनता है तो इसका क्या अर्थ होता है ?


जिनके दोनों हाथों मे क्रॉस के निशान होंगे वो लोग प्रसिद्धि पाने वाले काम करेंगे। इन लोगों को मरने के बाद भी याद किया जाता रहेगा। यदि किसी जातक के गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो उसे सभी तरह का सुख मिलता है। ऐसे जातक को शिक्षित एवं धनी कुल का जीवनसाथी मिलता है। वह सुखी वैवाहिक जीवन जीता है। क्रॉस का निशान केवल गुरु पर्वत पर ही शुभ होता है। अन्य स्थान पर होने से इसका अच्‍छा लाभ नहीं मिलता।

मिस्र के लोगो का मत है कि विश्व केकेवल 3 प्रतिशत लोगो के हाथ में ही ऐसे निशान पाए जाते हैं। सिकंदर महान भी ऐसे ही लोगो में शामिल थे।

शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान अशुभ माना जाता है। यहां पर क्रॉस का निशान होने पर दुर्घटना का संकेत देता है।

सूर्य ग्रह हमें समाज में यश, सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाता है, और इसी पर्वत पर अशुभ चिह्न का होना मुसीबतें खड़ी कर देता है। सूर्य पर्वत पर स्थित क्रॉस संकट को दर्शाता है। यह व्यक्ति को प्रसिद्धि, कला या धन की खोज में निराशाजनक संकेत देता है।

हथेली पर बुध पर्वत व्यक्ति के बुद्धि और कौशल को बताता है। ऐसे में अगर किसी की हथेली पर बुध पर्वत के ऊपर क्रॉस का निशान बना होता है तो उसकी बुद्धि और विवेक नष्ट हो जाती है।

मंगल पर्वत पर क्रॉस का चिह्न दिखें तो जातक लड़ाई-झगड़ों में विश्वास रखता है। ऐसे लोग या तो जेल जाते हैं अथवा आत्‍महत्‍या तक कर लेते हैं।

शुक्र प्रेम और विलासिता का कारक माना गया है। ऐसे में इस जगह पर क्रॉस का निशान बनने पर सुख और विलासिता चीजों पर पड़ता है।


क्रॉस का निशान जब जीवन रेखा के करीब हो तो व्यक्ति को संकट और मुसीबत अपने घनिष्ठ रिश्तेदारों द्वारा प्राप्त होती है।

Related News