मौसम में बदलाव का असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। जिससे कई बार एड़ियों के फटने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए कई घरेलू नुस्खे भी आजमा सकती हैं। एप्पल साइडर विनेगर - 1 कप एप्पल साइडर विनेगर को गर्म पानी में मिलाएं। इसमें अपने पैरों को आधे घंटे तक रखें। इसके बाद पैरों को साफ कर उन पर मॉइश्चराइजर लगाएं। एप्पल साइडर विनेगर फटी एड़ियों से छुटकारा पाने में मदद करता है।


पेट्रोलियम जेली - पेट्रोलियम जेली को एक बाउल में लें। इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। फिर मोजे पहन लें। इस मिश्रण को फटी एड़ियों पर रात भर लगा रहने दें। फटी एड़ियों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।


शहद - शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। शहद मॉइस्चराइजर का काम करता है। गर्म पानी में एक कप शहद मिलाएं। इसमें अपने पैरों को कुछ देर के लिए भिगो दें। इससे पैरों को कुछ देर तक स्क्रब करें। शहद आपके पैरों को मुलायम बनाने का काम करता है।


बेकिंग सोडा - गर्म पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसमें कटा हुआ नींबू मिलाएं। इसमें पैरों को 15 मिनट के लिए भिगो दें। फिर अपने पैरों को सादे पानी से धो लें। फिर पैरों पर तेल या मॉइस्चराइजर लगाएं। फटी एड़ियों के लिए बेकिंग सोडा बहुत फायदेमंद होता है।

Related News