कोरोना वायरस अभी विश्व के काफी हिस्सों में बेहद फैल रहा है और इसकी शुरुआत चीन से हुई। चीन के बाजारों में अजीब जानवरों के मांस को बेचा जाता है जिसे लोग खाते हैं और उसी से इसके वायरस इंसानी शरीर में पहुंचते हैं। आज हम आपको इस खतरनाक बिमारी के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको जान लेना जरूरी है।

इंसानों तक ये वायरस कैसे पहुंचा

चीन के वुहान में मार्केट में चमगादड़ भी बेचे खरीदे जाते हैं। चीन में चमगादड़ का सूप पीने का भी एक रिवाज है। ये वायरस सांप में पाए जाते हैं और सांप से ये चमकादड़ में पहुंचे।चमगादड़ों का सेवन करने से ये मनुष्य में पहुंचे।

बिहार के छपरा की एक लड़की चीन से लौटी और उसमे इस बिमारी के लक्षण दिखाई दिए उसके ब्लड सेम्पल्स को तुरंत जांच के लिए भेजा गया तो कोरोना वायरस के लक्षण मिले। ऐसा ही कई केसेज में हुआ है।

कोरोना वायरस क्या है?

वायरस हर रूप में हमारे शरीर के सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और इस हद तक नुकसान पहुंचा सकते हैं कि इंसान की मौत भी हो सकती है। कोरोनावायरस वायरस वाकई में वायरस का एक समूह है। कोरोना अंग्रेज़ी के ‘क्राउन’ से आया है। जिसका अर्थ ताज होता है और इस वायरस की बनावट ताज के समान ही होती है।

कोरोना वायरस के प्रकार

1. HCoV-229E
2. HCoV-OC43
3. SARS-CoV
4. HCoV-NL63
5. Human coronavirus HKU1
6. MERS-CoV
7. 2019-nCoV

ये दिखाई देते हैं शुरूआती लक्षण
जब हमारे शरीर में कोई ऐसी चीज प्रवेश करती है जो शरीर को नुकसान पहुचाएं तो शरीर इस अपर प्रतिक्रिया करता है और बाहर निकालने के रास्ते ढूंढ़ता है। ठीक उसी तरह ये वायरस हमारे शरीर में प्रवेश करता है तो हमें खांसी और जुकाम आदि हो जाते हैं जिस से ये हमारे शरीर से बाहर निकल जाए।

कोरोना वायरस के लक्षण

  • बुखार
  • सूखी खांसी
  • मांसपेशियों में दर्द
  • सांस लेने में तकलीफ

घातक हो सकते हैं परिणाम
ये वायरस शरीर में फैलते फैलते इतना बढ़ जाता है कि शरीर को न्युमोनिया जकड़ लेता है। न्यूमोनिया एक हद तक इतना बढ़ सकता है कि प्राणघातक भी साबित हो सकता है।

कोरोनावायरस से कैसे बचें?

आपको अपने शरीर में बैक्टीरिया को फैलने से रोकना है और इसके लिए कुछ बातें आपको ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

  • साबुन और पानी से हांथ धोते रहें। अलकोहल बेस्ड हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने से बचें।
  • ज़ुकाम जैसे लक्षण दिखाते व्यक्ति से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
  • खांसते और छींकते वक्त अपने मुँह और नाक पर कपड़ा रखें।
  • मांस और अंडे को खूब पकाकर खाएं।
  • पालतू या अन्य जानवरों के सीधे संपर्क में आने से बचें।

Related News