लाइफस्टाइल डेस्क। लगभग सभी घरेलू महिलाएं एक से बढ़कर एक डिश बनाना पसंद करती है, लेकिन कोई भी डिश बनाने के बाद जले हुए बर्तनों को साफ करने में महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस वजह से वह अपनी मनपसंद डिश बनाने से कतराती है। दोस्तों सबसे ज्यादा घरेलू महिलाएं रसोई में जले हुए बर्तनों की गंदगी से परेशान होती है, जो काफी मशक्कत के बाद भी साफ नहीं हो पाती है। आज हम आपको रसोई में जले हुए बर्तनो को चुटकियों में साफ करने के कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जो आप के बर्तनों को चमका देंगे।

1.रसोई में जले हुए बर्तन के जिद्दी दाग जड़ से हटाने के लिए जले हुए बर्तन में 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 2 चम्मच नींबू का रस और 2 कप गर्म पानी डालकर बर्तन को स्क्रबर से रगड़े। बर्तन का जिद्दी दाग चला जाएगा और बर्तन चमकने लगेगा।

2.जले हुए बर्तन को चमकाने के लिए जले हुए बर्तन में नमक और पानी डालकर करीब चार मिनट तक उबालर स्क्रबर या ब्रश से साफ कर लें।

3.जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करके रगड़कर साफ कर लें। इ बर्तन की गंदगी साफ हो जाएगी और बर्तन चमकने लगेगा।

Related News