सोने-चांदी दोनों में कल की मामूली तेजी के बाद आज गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों की गिरावट के चलते सोना पिछले 6 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। जो कि पिछले साल 7 अगस्त 2020 को बने 56191 रुपए के रिकॉर्ड हाई से लगभग 10,000 रुपए सस्ता है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का अक्टूबर वायदा 46600 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का दिसंबर वायदा 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ आज 60800 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 1,775.63 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।


24 Carat (24K) सोने के दाम
चेन्नई में 24 Carat गोल्ड रेट करीब 47730 रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई में सोने का भाव लगभग 46340 रुपए प्रति 10 ग्राम है। नई दिल्ली में करीब 49810 रुपए प्रति दस ग्राम है। कोलकाता में सोने की कीमतें करीब 48260 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तरों पर हैं। बैंगलुरू में सोने का भाव करीब 47470 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

22 Carat (22K) सोने के दाम
चेन्नई में गोल्ड रेट करीब 43750 रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई में सोने का भाव लगभग 45340 रुपए प्रति 10 ग्राम है। नई दिल्ली में करीब 45660 रुपए प्रति दस ग्राम है। कोलकाता में सोने की कीमतें करीब 45560 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तरों पर हैं। बैंगलुरू में सोने का भाव करीब 43510 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

Related News