सावन महीने में भगवान शिव की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। कहते है सावन में प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरा हो जाता है। सावन के सोमवार के दिन शिव पूजा और व्रत अवश्य ही करना चाहिए। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो सावन दिन शहद से 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव का अभिषेक करें ऐसा करने से आपको लाभ होगा।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे

सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान्

मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

यह मंत्र शुद्ध चेतना और आनंद को जोड़ने की एक सदियों पुरानी तकनीक है। इस मंत्र को भगवान शिव को संबोधित किया जाता है और इस मंत्र का जाप करने से सभी नकारात्मक और बुरी शक्तियों दूर होती है और हमारे बीच एक शक्तिशाली सुरक्षा कवच बनाते हैं। यह मंत्र भगवान शिव के मोक्ष मंत्र के रूप में जाना जाता है, महामृत्युंजय मंत्र शिव को भीतर ही भीतर निकालता है और मृत्यु के भय को दूर करता है,जो मृत्यु और पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति दिलाता है।

Related News