लाइफस्टाइल डेस्क। फल खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार तरह-तरह के फलों का सेवन करने से हमारे शरीर को तरह-तरह के चौकानेवाले हेल्दी फायदे मिलते हैं, लेकिन दोस्तों कई बार हम फल खाते समय कुछ लापरवाही कर देते हैं जिस कारण फल का भरपूर फायदा हमें नहीं मिल पाता है। दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे कि फल खाते समय कौन-कौन सी बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए।

1.दोस्तो आयुर्वेद के अनुसार संतरा हमेशा खाना खाने के 1 घंटे पहले या फिर 1 घंटे बाद ही खाना करना चाहिए, क्योंकि पहले खाने से भूख बढ़ती है और बाद में खाने से भोजन पचाने में मदद करता है।

2.दोस्तो आयुर्वेद अनुसार मौसमी का सेवन भी दोपहर में करना चाहिए, क्योंकि यह हमारे शरीर में पानी की पूर्ति करती है और दोपहर के समय धूप में जाने से कुछ देर पहले या धूप से आने के कुछ देर बाद मौसंबी खाना या जूस पीना अधिक लाभदायक होता है।

3.दोस्तो आयुर्वेद के अनुसार अंगूर का सेवन भी शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखता है। इसलिए अंगूर का सेवन धूप में जाने से कुछ देर पूर्व या धूप में से लौटने के कुछ देर बाद करना फायदेमंद साबित होता है।

4.दोस्तो आयुर्वेद की मानें तो नारियल पानी का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे हमें नारियल पानी के भरपूर फायदे नहीं मिल पाते हैं।

Related News