यह बात सभी जानते हैं कि दूध एक संपूर्ण आहार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी यही संपूर्ण आहार जहर भी बन जाता है। बता दें कि ऐसा तब होता है, जब आप दूध को गलत चीजों के साथ सेवन करते हैं। सच है यदि अमृत को आप जहर के साथ खाएंगे तो भी वह जहर ही होगा। इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं अमृत समान दूध के लिए कौन-कौन सी चीजें जहर समान हैं।

1- दूध के साथ संतरा, अंगूर, नींबू और लीची


फल भी अमृत समान होते हैं, लेकिन इन्हें दूध के साथ खाने से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। विशेषकर संतरे, अंगूर, नींबू, लीची और खट्टे फलों को दूध के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। ये सभी फल आपके पेट को ठंडा करते हैं, जबकि दूध की तासीर गर्म होती है। ऐसे में दूध के साथ मिलकर ये चीजें असंतुलन पैदा करते हैं। लिहाजा इंसान जुकाम, खांसी, कफ और एलर्जी से ग्रसित हो जाता हैै

2- दूध और मांस


मांस भी भरपूर पौष्टिकता होती है। हां, मांस में मौजूद विटामिन्स और प्रोटीन को पचाने में बॉडी को थोड़ा समय लगता है। दूध और मांस का एक साथ सेवन करने से बॉडी पोषक तत्वों की अधिकता को सहन नहीं कर पाती है। ऐसे में शरीर में काफी नुकसान पहुंचता है।

3- दूध और मछली


मछली खाने की सलाह तो डाक्टर भी देते हैं। अगर आप मछली को दूध के साथ लेते हैं, तब पेट में जहरीले पदार्थ पैदा होते हैं। इन दोनों के सेवन से बदजहमी औऱ पेट में दर्द की समस्या होती है। ऐसा नियमित करने से हार्ट अटैक भी हो सकता है।

4- दूध और नमक


नमक और दूध एक दूसरे के एकदम विपरीत हैं। नमक और दूध का सेवन करने से शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचता है, लेकिन इसका असर सालों बाद दिखता है। दरअसल दूध और नमक का सेवन करने से सफेद रोग भी होता है। जिसे चिकित्सा विज्ञान में कुष्ठ रोग कहा जाता है।

Related News