लाइफस्टाइल डेस्क। दही में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिस कारण दही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हम आपको बता दें कि दही के सेवन से कई समस्याएं भी दूर हो जाती है। दोस्तों आयुर्वेद की मानें तो दही का सेवन करते समय हमें विशेष सावधानियां की आवश्यकता होती है। हम आपको बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार कई चीजों का सेवन दही के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि भूल कर भी किन चीजों का सेवन दही के साथ नहीं करना चाहिए।

1.आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के तुरंत बाद या दूध के साथ भूलकर भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पेट में गैस, एसिडिटी और उल्टी की समस्या हो सकती है।

2.दोस्तो आयुर्वेद की मानें तो दही के साथ प्याज का सेवन करने से भी हमें बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपको दाद, खुजली, त्वचा और पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
3.दोस्तों दही के साथ उड़द का दाल का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए। हम आपको बता दें कि दही के साथ उड़द का दाल का सेवन करने पर पाचन तंत्र संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related News