सर्दियों के मौसम शुरु होते ही ठंड बढ़ने के साथ-साथ खांसी-जुकाम जैसी कई बीमारियां लोगों को परेशान करती है। इस मौसम में यदि गुड़ का सेवन किया जाए तो आप इन बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। सर्दियों में गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता हैं। गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है जो शरीर में हड्डियों को मज़बूत करने में सहायता करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गुड़ खाने से आपके स्वास्थय को कितने फयदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं गुड़ के सेवन से शरीर को क्या- क्या फायदे होते हैं।


सर्दी ज़ुकाम को रखे दूर


सर्दियों के मौसम में हमेशा स्वास्थ्य से संबंधित कई बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। गुड़ का सेवन करने से ज़ुकाम और कफ जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। सर्दियों में गुड़ खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। यदि आपको गुड़ खाना पसंद नहीं है तो आप गुड़ से बने लड्डू का सेवन भी कर सकते हैं।

खून की कमी को करे दूर


गुड़ का सेवन करने से आयरन की कमी दूर हो जाती है। खासकर एनीमिया के मरीजों के लिए गुड़ काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा थकावट के समय अगर गुड़ का सेवन किया जाए तो इससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।

पाएं ग्लोइंग स्किन


गुड़ खाने से ना केवल बीमारियां दूर होती हैं तो ऐसा नहीं है इसका सेवन त्वचा पर निखार भी लाता है। इसके अलावा गुड़ के सेवन से त्वचा संबंधी रोग और मुंहासे जैसी समस्याएं काफी हद तक ठीक हो जाती हैं।

Related News