दुनिया का हर इंसान अपने जीवन में सफलता और तरक्की चाहता है। अपनी मनोकामना पूरी करने ​के लिए इंसान खूब परिश्रम भी करता है। लेकिन कभी-कभी बहुत ज्यादा मेहनत के बावजूद भी उसे मनचाही कामयाबी नहीं मिल पाती है। बता दें कि फेंगशुई में इससे जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई में घोड़े को तरक्की का प्रतीक माना जाता है। इसलिए यदि उन्नति चाहते हैं, तो घर में घोड़े की मूर्ति रख सकते हैं।

- फेंगशुई में उन्नति की प्रतीक मानी जाती है घोड़े की मूर्ति, इसलिए आप घर के दक्षिण दिशा में रखें सार्थक परिणाम की प्राप्ति होगी।

- कारोबार में तरक्की के लिए घर के अलावा दुकान में भी घोड़े का स्टैच्यू रख सकते हैं।

- घर के शयनकक्ष में घोड़े का स्टैच्यू रखते समय यह ध्यान रखें। बेडरूम में घोड़े का जोड़ा रखें, ऐसा करने से दंपति में प्रेम बढ़ता है। इसके अतिरिक्त में घर में सुख-समृद्धि आती है।

- घोड़े का स्टैच्यू घर में रखते समय यह सावधानी बरतें, कभी भी घोड़े को लगाम के साथ नहीं रखना चाहिए।

Related News