भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहाँ आप बेहद सस्ते में सामान खरीद सकते हैं। ऐसी जगहों के बारे में ही आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यहाँ आप हर चीज खरीद सकते हैं। यहाँ पर आपको ब्रांडेड सामान खरीद सकते हैं। हलांकि, इस तरह के मार्केट के लिए दिल्ली का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यहां चांदनी चौक, नेहरू प्लेस, पालिका बाजार समेत कई ऐसे एरिया हैं जहां पर 100 रुपए की चीज 40-50 रुपए में मिल जाती है। इनमें कपड़े, जूते से लेकर स्मार्टफोन, फोन एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी मिलता है।

मुंबई चोर बाजार

मुंबई का चोर बाजार दक्षिणी मुंबई के मटन स्ट्रीट मोहम्मद अली रोड के पास है। ये मार्केट करीब 150 साल पुराना है। पहले ये बाजरा ‘शोर बाजार’ के नाम से शुरू हुआ था क्योंकि यहां दुकानदार तेज आवाज लगाकर सामान बेचते थे, तो यहां काफी शोर रहता था। लेकिन अंग्रेज लोगों के ‘शोर’ को गलत बोलने के कारण इसका नाम ‘चोर’ बाजार पड़ गया। यहां सेकंड ऑटोमोबिल पार्ट्स , हैंड कपड़े और चुराई हुई घड़ियां और ब्रांडेड घड़ियों की रेप्लिका, चोरी के विंटेज और एंटीक सजावटी सामान मिलते हैं।

दिल्ली का चोर बाजार

ये देश का सबसे पुराना चोर बाजार है। पहले ये संडे मार्केट के तौर पर लाल किले के पीछे लगता था। अब ये दरियागंज में नावेल्टी और जामा मस्जिद के पास लगता है। इसे कबाड़ी बाजार भी कहा जाता है। यहां हार्डवेयर से लेकर किचन इलेक्ट्रॉनिक का सामान मिलता है।

चिकपेट मार्केट, बेंगलुरु

यह शहर के सबसे पुराने व्यावसायिक केंद्रों में से एक है। यह बाजार सिल्क साड़ियों के लिए काफी खास माना जाता है। इसके अलावा कपड़े और गहने भी खरीद सकते हैं। अगर आपको दामों को कम कराना आता है।

सोती गंज, मेरठ

मेरठ के सोती गंज भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध चोर बाजारों में से एक है। यहाँ वाहनों के सामान गियर, ईंधन टैंक और बहुत से चीजें कम दाम पर खरीद सकते हैं। इस बाजार में आप मारुति 800 से एक रोल्स रॉयस जैसे महंगी गाड़ियों के सामान तक खरीद सकते हैं।

Related News