कहते हैं कि प्यार करने वाले किसी भी हद तक कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं और चाँद तारें भी तोड़ कर ला सकते हैं। लेकिन अब एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ ऐसा कर दिया कि जिसे जान कर आप हैरान रह जाएंगे। अफ्रीका के लड़के को इस कारण पुलिस ने भी गिरफ्तार कर लिया। क्यों कि वो लड़की की ड्रेस पहन कर अपनी गर्लफ्रेंड का एग्जाम देने जा रहा था।

अफ्रीका के एक देश सेनेगल के गैस्टन बर्जर डी सेंट लुई यूनिवर्सिटी में एक चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब एक युवक को एग्जाम देते गिरफ्तार किया गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है क्योकि वो एक लड़की बनकर एग्जाम दे रहा था।

दरअसल, 22 साल के खादिम ने हाई स्कूल ग्रैजुएशन एग्जाम में अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड गैंग्यू डिओम की हेल्प करने के बारे में सोचा। लड़की की जगह उसका एग्जाम देने खुद खादिम चला गया। उन्होंने वहां का ट्रेडिशनल स्कार्फ पहना, कान में बालियां पहनीं, लड़कियों की ड्रेस पहनी, मेकअप किया और सच में लड़की लगने के लिए उसने लड़कियों की ब्रा तक पहनी और उसके बाद एग्जाम देने पहुंच गया। उसने ऐसा 3 दिन तक किया।

एक सुपरवाइजर को खादिम में कुछ अजीब लगा। लेकिन बाद में जब ये सामने आया तो सभी हैरान रह गए। 31 जुलाई को एग्जामिनेशन सेंटर पर पुलिस को बुलाया गया और खादिम के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज कराया गया। उसकी गर्लफ्रेंड होटल के कमरे में उसका इंतजार कर रही थी। हालांकि खादिम ने पूरा गुनाह खुद अपने सिर ले लिया। दोनों के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज हो चुका है। अब इन्हे कड़ी सजा मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर उनको सजा होती है तो वो लोग अब देश में किसी भी प्रकार का एग्जाम अगले 5 सालों तक नहीं दे या फिर वो किसी भी तरह की डिप्लोमा डिग्री नहीं ले सकेंगे।

Related News