बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक साथ अमेरिका में रह रही हैं। लॉकडाउन के समय से ये एक्ट्रेस अपने घर पर पति के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं और सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

प्रियंका और निक का बंगला काफी आलीशान है। 20 हजार स्कॉयर फीट में बने इस घर की कीमत है 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 144 करोड़ रुपये। ये बंगला लॉस एंजेलिस के अन्सीनो नाम की जगह पर है। प्रियंका के घर में लगभग सात बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। इसके साथ ही छत पर स्विमिंग पूल भी है।


एंटरटेनमेंट के लिए घर के अंदर मूवी थिएटर, रेस्टेरां, बार, बॉस्केटबॉल कोर्ट भी है। दोनों ने मिलकर इस घर को डेकोरेट किया है। यहां से माउंटेन का व्यू भी दिखता है। प्रियंका अक्सर इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि निक ने ये घर प्रियंका से शादी से पहले ही खरीद लिया था।

Related News