हमारे हिन्दू धर्म के अनुसार बिंदी एक खूबसूरत श्रंगार के गहनों में गिनी जाती है। औरत के श्रृंगार में बिना बिंदी के श्रृंगार को अधूरा माना जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार बिंदी ज़रूरी श्रृंगार के सामानों में गिनी जाती है। ये चेहरे की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है और इसके लगाने पर आपके चहरे के नैन - नक्शों उभर कर सामने आता है। हिन्दू धर्म में औरत के लिए बिंदी का एक विशेष महत्त्व होता है। वहीं आज कल वैवाहिक और अवैवाहिक लड़कियां और महिलाएं अपनी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी बिंदी लगाती है। ऐसे में आज हम आपको ये बताएंगे कि किस तरह के चेहरे पर किस तरह की बिंदी आपको खूबसूरत बनाएगी।

लम्बी बिंदी - अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अगर आपका गोल चेहरा है तो आप पर लम्बी बिंदी सूट करेगी। लम्बी बिंदी गोल चेहरों को निखारती है। गोल चेहरे पर बड़ी गोल बिंदियाँ नहीं लगानी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपका चेहरा बहुत छोटा लगेगा। ये आप पर बिलकुल भी सूट नहीं करेगी।

तिलक बिंदी - अगर आपका चेहरा भरा हुआ सा है और आपका फॉरहेर्ड छोटा है तो आप तिलक बिंदी लगा सकते है। ये गोल बिंदी की तरह ही होती है।
ये आपके चेहरे के नेन नक्श को उभर कर बताता है। इसके साथ ही इस तरह के फेस पर छोटी या कोई डिज़ाइनर बिंदी भी आप लगा सकती है। आपके चेहरे पर सभी आकार की बिंदियाँ आम तौर पर अच्छी लगेंगी।

V आकार की बिंदी - इस तरह कि बिंदी चौकोर चहरे पर बहुत जचती है। इस तरह की बिंदी चौकोर चहरे पर शानदार लगती है। इसके साथ ही आप बिंदी का रंग अपने लिपस्टिक और कपड़ों के रंग से मैच भी कर सकती है। अगर आपका चौकोर चेहरा है तो आपको V आकार की बिंदी लगानी चाहिए जिससे आपका चेहरा खिलेगा।

छोटी गोल बिंदी - अंडाकार चेहरे वाली महिलाएं इस तरह की बिंदी लगा सकती है। इस आकार के चेहरे वाली महिलाओं के साथ सबसे अच्छी बात है कि वो किसी भी आकार की बिंदियाँ लगा सकती है। आम तौर पर उनके अनुसार छोटी गोल बिंदी बहुत सूंदर लगेगी।

Related News