भारतीयों में मान्यता है कि मोर पंख घर में रखने से अमंगल टल जाता है। ये नकारात्मक शक्तियों को भी दूर रखता है। वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में मोर के पंखों को बहुत महत्त्वपूर्ण बतलाया गया है। मोर पंख घर में रखना बेहद ही सौभाग्यशाली होता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि इसे घर में रखने से आपको क्या क्या फायदे होंगे?

1- मोर पंख को घर के दक्षिण-पूर्व कोण में लगाने से धन की वृद्धि होती है।
2- मोर पंख को जिसके भी घर में रखा होता है उसके घर में कभी भूत-प्रेत की बाधा नहीं रहती है।


3.- कालसर्प दोष से पीडि़त व्यक्ति अपने तकिए के खोल के भीतर मोर पंख रखना चाहिए। यह कार्य सोमवार की रात्रि को करना चाहिए। फिर इसी तकिए का रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए। धीरे धीरे कालसर्प दोष इस से कम होता जाएगा।
4- मोर व सर्प में शत्रुता होती है। यदि मोर का पंख घर के पूर्वी और उत्तर-पश्चिम दीवार में या जेब व डायरी में रखा हो तो राहू का दोष कभी भी नहीं परेशान करता है तथा घर में सर्प, मच्छर, बिच्छू आदि विषैले जंतुओं का भय नहीं रहता है।


5- नवजात बालक को एक मोर का पंख चांदी के ताबीज में डाल कर पहना देने से बालक डरता नहीं है तथा नजर दोष से भी बचा रहता है।

Related News