अनार का सेवन तो हम सभी करते हैं लेकिन खाने के बाद उनके छिलके फेंक देते हैं। लेकिन आज हम आपको अनार के छिलके के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये कई बिमारियों से लड़ने में मदद करता है झुर्रियों, मुंहासों और पिंपल्स से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आइए जानते हैं इस बारे में

हृदय के लिए फायदेमंद
एक स्टडी के अनुसार, अनार के छिलके में मेथनॉल अर्क में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। इसलिए आपको हार्ट प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलेगा।


मुंह की बदबू होगी दूर
अनार के छिलके में पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनाइड्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। इसकी वजह से मुंह में फैले कीटाणुओं को खत्म करने में मदद मिलती है।आपको अनार के छिलके को सुखाकर पेस्ट बना लेंना है और इसके बाद रोजाना सुबह इसे एक ग्लास पानी में मिलाकर पीना है।

पीरियड्स के दर्द में मिलेगी राहत
जिन महिलाओं को पीरियड्स में दर्द की समस्या होती है उन्हें एक चम्मच अनार के छिलके के पाउडर को एक गिलास पानी में मिला कर पीना चाहिए। इस मिश्रण को पीने से रक्तस्त्राव कम होगा और पेट दर्द में भी राहत मिलेगी।

झुर्रियों को कम करता है
इस से झुर्रियां भी दूर होती है। . इसके लिए आपको गुलाब जल में अनार के छिलका का पाउडर को अच्छे से मिलाना है। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें।

सन टैन को दूर करता है
आप अनार के छिलकों का इस्तेमाल सनस्क्रीन के तौर पर कर सकती हैं। अनार के पाउडर को तेल के साथ मिला लें। इस मिश्रण को लगाने से सन टैनिंग के राहत मिलेगी।

Related News