गणपति जी का जन्मोत्सव 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाना हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने के साथ उन्हें कई तरह के पकवान का भोग भी लगाया जाता है। आज हम आपको कलाकंद की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाना बेहद आसान है।

आवश्यक सामग्री

पनीर - 1½ कप कद्दूकस किया हुआ
हरी इलायची पाउडर - 1/4 छोट चम्मचकंडेंस्ड मिल्क - 3/4 कप
बारीक कटा पिस्ता - गार्निशिंग के लिए
घी - प्लेटिंग के लिए

बनाने की वि​धि

- सबसे पहले पनीर को कद्दूकस करें या मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- अब आपको एक गहरी प्लेट लेनी है और इसमें घी लगाना है।
- दूसरी तरफ एक कड़ाई में कंडेंस्ड मिल्क और कददूकस किया पनीर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद धीमी आंच पर इस मिक्सचर को आपको चम्मच से हिलाना है। इसे हिलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
- इस मिक्सचर को लगभग 4-7 मिनट तक पकाएं जबतक कि वो कड़ाई के किनारों पर चिपकने न लगे।
- अब इसमें 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब गैस से कड़ाई को उतारें और उसमें बारीक कटा पिस्ता डालकर चम्मच से हल्का दबाएं।
- अब तैयार किए कलाकंद को आपको रूम टेम्प्रेचर पर रखना है।
- इसके बाद इसे सेट होने के लिए फ्रिज में 2 घंटे रखें।
- ठंडा होने पर फ्रिज से निकालकर छोटे चौकोर टुकड़ो में काटें और भोग लगाए।

Related News