अब कुछ ही समय बाद बजार में जामुन बिकना भी शुरू हो जायेगा,वैसे जामुन मजेदार स्वाद वाला फल होता है, आप में से अधिकांश लोगो को खूब पसंद होगा। आपको यह जान कर हैरानी होगी की जामुन न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि ये आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से आपको न सिर्फ इन बीमारियों से प्रतिरोधक क्षमता मिलती है।


जामुन के फायदे

1. जामुन का नियमित सेवन करने से शरीर में खून की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। जामुन में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

2. अगर आप मुंह में होने वाले छाले से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में रोजाना 100 ग्राम जामुन खाएं। ऐसा करने से आपका पेट साफ होगा और मुंह के छाले कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगें।

3.जामुन का नियमित रुप से सेवन करने पर पाचन तंत्र मजबूत होता है। जिससे पेट संबंधी बीमारियों में राहत मिलती है।

4. जामुन सेहत के साथ खूबसूरती को बरकरार रखने में भी सहायक होता है। जामुन को पीसकर पेस्ट बनाकर सफेद दाग या चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे हल्के होते हैं और त्वचा में निखार आता है।

5. ओवर वेट वाले लोगो के लिए जामुन बहुत फायदेमन्द है।

Related News