अक्सर लोग व्रत में मखाने खाते हैं। वहीं कुछ लोग डाइटिंग में या स्वाद के लिए इसे खाते हैं। मगर क्या आपको पता मखाने टेस्ट के साथ सेहत को बेहतर रखने में भी मदद करते हैं। अन्य ड्राइ फ्रूट की तुलना में मखाने में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन, मिनरल, आयरन आदि मौजूद होते हैं। इसलिए आज हम आपको इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।


1. सुबह खली पेट 4 मखाने खाने से शुगर कंट्रोल रहती है। ये इंसुलिन के निर्माण में उपयोगी है। ये डायबटीज को धीरे धीरे खत्म कर सकता है।

2. मखानों में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे उन्हें वजन घटाने के लिए भी खाया जाता है।

3. तनाव को कम करने के लिए मखाने का सेवन फायदेमंद होता है। इसे रात को दूध के साथ खान अच्छा रहता है।

4. मखाने खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इसमें मौजूद एस्‍ट्रीजन गुण दस्त से राहत दिलाते है। इससे मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव रहता है।

5. मखाने में एंटी-एजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करते हैं।

6. मखाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

7. प्रेगनेंसी के दौरान मखाने का सेवन भी अच्छा रहता है। इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है। इससे बच्चा भी स्वस्थ रहता है।

8. मखाने में कैल्शियम होता है जो कमर, घुटने और जोड़ो के दर्द आदि से राहत दिलाता है। गठिया के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद है।


Related News