इंटरनेट डेस्क। आजकल लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं उनके पास खुद के लिए भी टाइम नही होता। और रही बात घूमने की तो घूमने का शौक किसे नहीं होता। घूमना सब चाहते है लेकिन समय का अभाव होने के कारण लोग कहीं जा नहीं पाते। अगर आप भी घूमना चाहते हैं तो वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वीकेंड पर घूमने के लिए आप दिल्ली के आसपास स्थित इन जगहों पर जा सकते हैं और अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से -

* अल्मोड़ा जाने का बनाए प्लान :

अगर आप एक प्रकृति प्रेमी है और वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप अल्मोड़ा जा सकते हैं यह एक खूबसूरत जगह है यहां की खूबसूरती आपको खूब पसंद आई अल्मोड़ा हिमालय के जंगलों में बसा हुआ एक खूबसूरत घूमने की जगह है। अल्मोड़ा में जाकर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा टाइम बिता सकते हैं।

* वीकेंड पर घूमने के लिए मथुरा भी है अच्छी जगह :

वीकेंड पर घूमने के लिए आप मथुरा का भी चयन कर सकते हैं। मथुरा उत्तर प्रदेश में बसा हुआ है। मथुरा में जाकर आप आध्यात्मिक आनंद ले सकते हैं। मथुरा में आप कुसुम सरोवर, कंस किला, राधा कुंड, बिरला, गोवर्धन पर्वत, कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जैसी कई जगहों पर घूम सकते हैं।

* आगरा घूमने का बनाएं प्लान :

अगर आप वीकेंड पर कहीं आसपास घूमने जाना चाहते हैं तो आप आगरा का चयन कर सकते हैं। आगरा दुनिया भर में ताजमहल के लिए फेमस है। आप भी आगरा में जाकर ताज महल देख सकते हैं और हां के स्टेज पर का मजा ले सकते हैं। आगरा की फेमस डिश आगरा के पेठे का आनंद ले सकते है।

* वीकेंड पर जैसलमेर जाए घूमने :

आप वीकेंड पर जैसलमेर घूमने का प्लान बना सकते हैं। जैसलमेर थार के रेगिस्तान के बीच बसा हुआ है जिसे गोल्ड सिटी के नाम से जाना जाता है जैसलमेर जाकर आप गड़ीसर झील, कुलधरा गांव, जैन मंदिर , बड़ा बाग, पटवों की हवेली जैसी जगह पर घूमने का आनंद ले सकते हैं।

Related News