भारत में खाना बनाते समय धनिया पाउडर का इस्तेमाल सभी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि धनिए का पानी पीने से आपको कई फायदे हो सकते हैं जिनके बारे में आपको जान लेना चाहिए।

धनिया का पानी

रात को 1 कप पीने के पानी में 1 चम्मच धनिया के बीज भिगो कर रख दें। इसे छान कर सुबह पी लें।

धनिया पानी के स्वास्थ्य लाभ

धनिया इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद है। ये शरीर में फ्री रैडिकल को कम करने में मदद करते हैं। ये कोरोना के अलावा आपको कई अन्य बिमारियों से भी बचाएगा।

पाचन तंत्र स्वस्थ और वजन घटाने में मददगार -धनिया आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और इसी कारण वजन भी घटता है।

धनिया में विटामिन K, C, और A भरपूर मात्रा में होता है। इस से बाल तेजी से बढ़ते हैं। आप बालों में धनिए का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं।

धनिए में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इस कारण ये चेहरे को चमकदार बनता है और त्वचा को स्वस्थ बनाने में उपयोगी है।

धनिया का पानी आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसलिए आपको रोजाना सुबह धनिए के पानी का सेवन करना चाहिए।

Related News