गर्मियों के मौसम में आम का भी सीजन होता है और आम एक ऐसा फल है जिसे सोच कर ही हमारे मुँह में पानी आ जाता है। लेकिन आम सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता है बल्कि इसके कई अपने अलग फायदे भी हैं। सेहद के लिए आम बेहद ही फायदेमंद है।

तो चलिए जानते हैं कि आम खाने के क्या क्या फायदे होते हैं?

नेत्र स्वास्थ्य

आंखों को भी स्वस्थ रखने के लिए आम बहुत अच्छा माना जाता है। आम में विटामिन ए होता है जो कि आँखों के लिए बेहद अच्छा होता है। आप भी आम खा कर आँखों की रौशनी बढ़ा सकते हैं।

कैंसर रोधी

कैंसर को एक घातक बीमारी माना जाता है। कोई इंसान नहीं चाहता है कि उसे कैंसर जैसी घातक बीमारी हो। यदि आप भी इस से बचे रहना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा आम खाएं क्योंकि आम में एंटी ऑक्साइड, विटामिन सी और फाइबर होता है जो कि कैंसर होने से बचाता है।

याददाश्त बढऩा

जिन लोगों की याददाश्त कमजोर है, आम उनके लिए एक बेहतरीन फल है। आम में ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व पाया जाता है जो कि याद्दाश्त को तो बढ़ाता ही है साथ ही ब्लड सेल्स को भी एक्टिव करता है।

वजन

आम खाने से जहां एक और मोटापा कम होता है वहीं एक अन्य तरीके से आम के सेवन से वजन को बढ़ाया भी जा सकता है। यदि आप दूध के साथ आम खाते हैं तो आपका वजन बढ़ जाएगा।

एनीमिया में फायदेमंद

अधिकांश महिलाओं को हिमोग्लोबिन कम होने की समस्या होती हैं। ऐसे में महिलाओं को एनीमिया से बचने के लिए आम का सेवन करना चाहिए।

सेक्स में चारचांद लगाता है आम

आम वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाता है और साइंस भी इस बात को मानता है। आम में विटामिन इ होता है और यह सेक्स ड्राइव के लिए बेहतर है।

गर्मी से राहत

गर्मियों में लू से राहत के लिए आम पन्ना पीना बहुत अच्छा माना जाता है। कच्चे आम को जीरा, सेंधा नमक, चीनी के साथ जूस बनाकर पीने पर गर्मी से राहत मिलती है।

Related News