वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में बताया गया है जिनसे घर में सकारात्मकता आती है और पैसा भी आकर्षित होता है। उन्ही उपायों में से एक वास्तु में ये भी बताया गया है कि कैसे घर या ऑफिस में घोड़े की तस्वीर लगाने से आपको फायदा हो सकता है। जीवन में सफलता और प्रगति पाने के लिए वास्तु शास्त्र में दिए गए कुछ उपायों को अगर अपनाया जाए तो आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे।

घर या ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति लगाने से आपको बेहद फायदा हो सकता है। अगर आप अपने करियर को लेकर चिंतित हैं, अगर आपको लगता है कि आप सब कुछ करने के बाद भी एक ही जगह फंस गए हैं, अगर आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा की जरूरत है, तो घर में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर जरूर लगाएं।

घोड़ा शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। घोड़े की तस्वीर देखने से आलस्य दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, लेकिन ध्यान रहे कि तस्वीर में घोड़ा दौड़ रहा हो और वह भी सामने। उम्मीद है आप इन वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर या ऑफिस का वास्तु जरूर ठीक कर लेंगे।

वास्तु के अनुसार अगर घर में घोड़ों की तस्वीर एक की जगह सात घोड़ों की हो तो और भी अच्छा होता है। शास्त्रों में सात अंक को शुभ माना गया है। सात की संख्या सार्वभौमिक और प्राकृतिक है। सूर्य देव के रथ में सात घोड़े हैं जो सदैव गतिमान प्रतीत होते हैं। इन्द्रधनुष के रंग 7 हैं, आकाश में सात ऋषि हैं, विवाह में सात फेरे हैं, सात जन्म हैं, इसलिए अंक 7 भाग्यशाली है।

समुंदर के किनारे दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और इससे आपके काम की गति भी बढ़ती है। इस तस्वीर को आप घर के साथ-साथ अपने ऑफिस में भी लगा सकते हैं। यह आपके बिजनेस की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

Related News