दोस्तों, इंसान परिवार का पालन-पोषण करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत में लगा रहता है। क्योंकि भोजन इंसान की पहली जरूर है, बिना इसके जीवित रहने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। रोटी-कपड़ा और मकान इंसान की प्राथमिक जरूरत है। इंसान फटे कपड़े पहनकर कुछ दिनों के लिए काम चला सकता है, फुटपाथ पर सोकर भी गुजारा कर सकता है, लेकिन बिना भोजन के वह जिंदा रहने के बारे में सोच भी नहीं सकता है।

अमीर हो अथवा गरीब हर कोई भूख लगने पर भोजन जरूर करता है। दोस्तों, इस स्टोरी में आपको बताने जा रहे हैं कि भोजन करने से पहले यदि आप यह तीन काम करें तो घर में बरकत बनी रहती है तथा धन की कमी नहीं होती है।

भगवान की प्रार्थना करना
दोस्तों, भोजन के रूप में भगवान हमें जो कुछ भी देता है, उसके लिए हमें उसे जरूर धन्यवाद देना चाहिए। अगर सही समय पर आपको भरपेट खाना नसीब हो रहा है तो इसके पीछे भी कहीं ना कहीं भगवान का ही आशीर्वाद होता है। इसलिए जब भी खाना खाने बैठें, मुंह में निवाला डालने से पहले भगवान की प्रार्थना करें तथा उनसे आगे भी ऐसी ही कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना करें। ऐसा करने पर घर में भोजन की कभी कमी महसूस नहीं रहेगी।

भगवान को भोग लगाएं
भोजन करने से पहले घर में भगवान को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद ही परिवार के सदस्यों को भोजन कराएं। भोग लगाई गई सामग्री को किसी जरूरतमंद व्यक्ति अथवा गाय, कुत्ते आदि जानवर को खिला दें। मतलब साफ है, भगवान को भोग लगाई हुई सामग्री व्यर्थ नहीं होनी चाहिए।

थाली के चारो ओर पानी घुमाना चाहिए
भोजन करने से पहले थाली के बगल में थोड़ा सा भोग भगवान को भी अवश्य लगाना चाहिए। इसके पश्चात उंगलियों में थोड़ा सा पानी लेकर उसे थाली के चारो ओर घुमाकर छोड़ दीजिए। तत्पश्चात भगवान की प्रार्थना कर भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से आस पास मौजूद अच्छी-बुरी शक्तियां शांत हो जाती हैं। बुरी शक्तियों की नजर नहीं लगती तथा अच्छी शक्तियां आशीर्वाद देती हैं।

Related News