खरगोश की गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत जानवरों में होती है। खरगोश एक ऐसा जीव है जो आपको कई लोगों के घर में एक पालतू जानवर के रूप में देखने को मिल जाएगा। आज हम आपको इस जानवर के बारे में एक ऐसी जानकारी देने जा रह हैं, जिसके बारे में जानकार आप हैरान ही रह जाएंगे।

आपको इस बारे में पता नहीं होगा कि खरगोश अपना ही मल खाता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह जीव एक प्रक्रिया के तहत खुद का ही मल खाता है। आपको ये बात जानकार हैरानी होगी कि पृथ्वी पर खरगोश एक ऐसा जीव है, जिसका पाचन तंत्र अच्छे से विकसित नहीं होता है।

खरगोश घास खाकर अपना पेट भरता है। लेकिन पाचन तंत्र अच्छे से विकसित नहीं हीने के कारण उसकी बॉडी से बहुत से न्यूट्रिएंट्स बिना पचे ही बाहर निकल जाते हैं। इसी कारण खरगोश अपने मल को फिर से खाकर अधिक से अधिक पोषक तत्व पचाते हैं।

Related News