इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोग सौंफ एक माऊथ फ्रेशनर के रूप में सेवन करने हैं। सौंफ हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होती है। इसमें कॉपर, मैग्निशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं जो हमारे शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं।

इसका सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र सही रहता है। इसके माध्यम से आप अपने चेहरे की खूबूसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। ये हमारी स्किन संबंधित प्रॉब्लम को दूर करने में मददगार है। इसका फेस मास्क बनाकर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।
इसे बनाने के लिए आपको दो चम्मच ओटमील पाउडर में एक चम्मच सौंफ डालकर अच्छे से ग्राइंड करना होगा।

एक बर्तन में सौंफ के मिश्रण को डालकर इसमें थोड़ा सा दूध और आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर दें। अब आप इसे अपने चेहरे पर एक घंटे तक लगा लें। इसे बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

PC: jagran, freepik, news18

Related News