इंटरनेट डेस्क। कपूर का पूजा-पाठ में उपयोग किया जाता है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि कपूर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है। आप इसे स्किन केयर में भी शामिल कर सकते हैं। इसका उपयोग कर आप त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानी से निजात पा सकते हैं।

इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण मिलते है। इसका उपयोग कर आप स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे भी दूर कर सकते हैं। इससे चेहरे का निखार बढ़ता है। आप इसका फेस पैक बनाकर उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप कपूर- बादाम तेल का फेस पैक बना लें।

आप दो टेबलस्पून बादाम के तेल में एक चुटकी कपूर पाउडर मिला लें। अब इसे चेहरे पर दस मिनट के लगा कर धो लें। ड्राई या नॉर्मल स्किन वाले लोग इसका उपयोग कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।
PC: kapoor, freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News