इंटरनेट डेस्क। एवॉकाडो हमारी सेहत साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसका उपयोग कर हम अपने चेहरे पर गजब का निखार पा सकते हैं। आप इसका अनार के रस के साथ मिलाकर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इन दोनों ही चीजों का फेस पैक बनाकर चेहरे पर गजब का निखार ला सकते हैं।

इसका उपयोग करने से चेहरे को गुलाबी निखार मिलने के साथ ही स्किन सॉफ्ट होती है और टैनिंग से भी छुटकारा मिलता है। आप इसका नियमित रूप से उपयोग कर सकते हैं।

इसके लिए आप एक बर्तन में दो टेबलस्पून एवॉकाडो का पेस्ट और दो टेबलस्पून अनार का रस मिलाकर फेस पैक बना लें। अब आप इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद अपने चेहरे को धो लें। इससे आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। इससे त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

PC: freepik

Related News